सड़कें दो स्थानों के बीच के रास्ते का समय बचाने, यातायात और जन सुविधा के लिए होती हैं | लेकिन कभी कभार इन सड़कों को भी ऐसे रास्तों से गुजरना पड़ता है जहाँ एक हलकी सी ढील और फिर मन लो कि आपकी जान पर बन सकती है | जी हाँ पहाड़ों और दर्रों से होकर गुजरने वाले ये रास्ते भारत में भी कई जगहों पर हैं , जहाँ से होकर गुजरने वाले वाहन के चालक का भी दिल खूब मजबूत होना चाहिए | वरना कमजोर दिल वालों की तो जान हलक में उतर आये |
आइये जानते हैं एसी ही कुछ खतरनाक भारतीय सड़कों के बारे में –
लेह-मनाली राजमार्ग भारत में हिमांचल प्रदेश के मनाली और जम्मू कश्मीर के लेह को जोड़ने वाला राजमार्ग और एनएच 21 का हिस्सा है। लेह-मनाली राजमार्ग की औसत ऊंचाई 4000 मीटर और लम्बाई 475 किलोमीटर है। लेकिन तंगलंगला दर्रे में राजमार्ग की ऊंचाई 5000 मीटर से अधिक हो जाती है। यह राजमार्ग साल में केवल 4 से 5 महीने के लिए ही खुलता है और अक्टूबर में भारी बर्फबारी की वजह से बंद हो जाता है। यह पूरा मार्ग पर्वतीय भूभाग में स्थित है। पूरे मार्ग पर शानदार और हैरतअंगेज दृश्य आपका मन मोह लेंगे।
जोजी ला पास - Zoji La
जोजी ला पास हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के पश्चिमी भाग में श्रीनगर और लेह के NH-1 पर स्थित है। इसको गेटवे ऑफ हिमालया के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र सतह से लगभग 3465 मीटर की ऊँचाई पर स्थित यह लद्दाख और कश्मीर के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कश्मीर घाटी का सबसे खतरनाक पास माना जाने वाला जोजी ला पास बर्फ से ढंके हुए पहाड़ों, कश्मीर घाटी और जंगलों से घिरा हुआ है। वसंत ऋतु को छोड़कर भारी बर्फ़बारी के कारण पूरे वर्ष यह स्थान बंद रहता है। एक बार जब आप जोजी ला पास तक पहुंच जाते हैं, तो आपको शक्तिशाली हिमालय पर्वतों के बारे में आश्चर्यजनक दृष्टिकोण दिखने लगता है और आपके यहाँ आने की कीमत अदा करता है।
रोहतांग पास - Rohtang Pass
रोहतांग पास हिमालय का एक प्रमुख पास है। रोहतांग पास भारत देश के हिमाचल प्रदेश में समुद्री तल से 4111 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है, जहां से मनाली का शानदार दृश्य दिखाई पड़ता है। यह पास, दुनिया की सबसे ऊंची चलने वाली रोड़ है जहां हर साल लाखों पर्यटक इस लॉफी पहाड़ पर भ्रमण करने आते हैं। यहां से पहाडों, सुंदर दृश्यों वाली भूमि और ग्लेसियर का शानदार दृश्य देखा जा सकता है। इन सभी के अलावा इस पर्यटन स्थल में आकर पर्यटक ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग और पैरालाइडिंग भी कर सकते हैं। यह पास साल में मई के महीने में पर्यटकों के लिए खुल जाता है और सितम्बर में भारी बर्फबारी के कारण बंद कर दिया जाता है।
किन्नौर - Kinnaur
किन्नौर रोड भारत में हिमांचल प्रदेश के किन्नौर जिले के संगला घाटी में है। किन्नौर राज्य हिमांचल प्रदेश, भारत में है। किन्नौर और बाकी देश के बीच एक सड़क से जोड़ने के लिए किन्नौर रोड कठिन पहाड़ को काट कर बनाया गया है। इस रोड पर चलने के लिए आपके पास अपने वाहन और आपके ड्राइविंग कौशल में पूर्ण विश्वास होना चाहिए। किन्नौर के अधिकांश गांव काफी ऊंचाई पर हैं, जिनमें से कुछ करीब 4000 मीटर तक की ऊंचाई पर हैं इसीलिए यह एक सूखा और बहुत ठंडा क्षेत्र है। सर्दियों के दौरान (दिसंबर से मई तक) घाटी छह महीने तक, जब भारी बर्फबारी होती है तब यह रोड किसी भी समय बंद किया जा सकता है।
No comments:
Post a Comment