Showing posts with label top. Show all posts
Showing posts with label top. Show all posts

Tuesday, May 12, 2020

महासागरों के 4 सबसे खतरनाक हिस्से जो आपकी जान भी ले सकते हैं | Dangerous place in the ocean | Subrozone

हमारी दुनिया का 70 प्रतिशत हिस्सा महासागर हैं. यह महासागर कुदरत का अमूल्य हिस्सा होता हैं. लेकिन इन महासागरों के कई हिस्से बहुत घातक हो सकते हैं. यह हैं महासागरों के चार सबसे घातक हिस्से जहाँ जाने से आपको मुश्किलों का सामना करना पड सकता है.

YouTube Link 👈



1. द ब्लू होल(The Blue Hole)


अगर आपको कभी लाल सागर की यात्रा करने का मौका मिले, तब आप वहां की ब्लू होल की गुफा को जरूर देखना. यह गोताखोरों के लिए सबसे शानदार जगह है. लेकिन यह जगह सबसे घातक जगह भी है. ब्लू होल असल में एक गुफा है जो 130 मीटर लंबी है और 6 मीटर गहरी है. यह गुफा एक तरह से गोताखोरों के लिए कब्रिस्तान है. यह गुफा इसलिए घातक है क्योंकि इस गुफा में नाइट्रोजन निद्रवहन होता है जिससे आपको एक तरह से शराब जैसा नशा होने लगता है. जब आप गुफा की गहराई में जाते रहते हैं तो यह नशा ओर ज्यादा होता जाता है. इस जगह पर कई गोताखोरों ने अपनी जान गंवाई है.

2. चीन की नदियाँ (The Rivers Of China)


हमने नदियों को अपनी सूची में इसलिए डाला क्योंकि नदियाँ भी अंत में महासागरों में जाकर मिलती हैं. चीन की नदियाँ भी महासागरों की सबसे घातक हिस्सा होती हैं. वैसे भी चीन में प्रदुषण की समस्या बहुत बढ़ी है. चीन में उद्योग बहुत बुरे तरीके से पर्यावरण में प्रदूशन फैलाते हैं. चीन की नदियां और झीलें पूरी तरह से प्रदूषित हैं और इन नदियों में मछलियों का नामो-निशान भी नहीं है. चीन की नदियों का 78 प्रतिशत हिस्सा मानव के लिए बहुत घातक है.

3. दक्षिणी महासागर(The Southern Ocean)


अन्टार्टिक जिसको बर्फ का सबसे बढ़ा हिस्सा भी कहा जाता है यह महासागरों का सबसे घातक हिस्सा है. इस जगह से गुजरने वाले जहाजों और यात्रियों को यहां की कठोर जलवायु का सामना करना पढ़ता है. यहां पर बहुत सारे बढ़े-बढ़े हिमशैल हैं जिन से जहाजों के टकराने का खतरा हर समय बना रहता और यह जहाजों को भारी क्षति पहुंचा सकते हैं. नाविकों ने विशेष तौर पर दक्षिणी अन्टार्टिक की तीन जगहों को सबसे खतरनाक बताया है उन्होंने इन जगहों के नाम कोड में दिए हैं कोड नंबर 40, 50 और 60 यहां की सबसे खतरनाक जगह हैं.

4. हिंद महासागर (The Indian Ocean)


हिंद महासागर में हमारे ग्रह का एक तिमाही पानी है. इस महासागर में उष्णकटिबंधीय तूफ़ान, मानसून और चक्रवात आते रहते हैं. हालांकि यह कुदरती आफतें इस महासागर को घातक नहीं बनाती. यहाँ की मुख्य समस्या यहाँ के समुद्री डाकू हैं. यह समुद्री डाकू ज्यादातर सोमालिया से हैं जिन्होंने हिंद महासागर में आतंक मचा के रखा हुआ है. वह कई बार इस महासागर से निकलने वाले समुद्री जहाजों को अपना निशाना बनाते हैं और कई बार लोगों को जान से भी मार देते हैं.

Wednesday, April 29, 2020

दुनिया के 7 रहस्यमय स्थान जहाँ आपका जाना मना है | Mystery World | Dangerous place in the world | Subrozone

दुनिया के 7 रहस्यमय स्थान जहाँ आपका जाना मना है




 आज हम बात करेंगे 7 ऐसी जगह की, जहां किसी का भी इंसान का जाना मना है। जिनके पीछे छुपे हुए है बेहद अद्भुत रहस्य। तो चलिए जानते हैं इन रोचक रहस्य के बारे में।
ब्राजील का "स्नेक आइलैंड"


ब्राजील के एक शहर साओ पाउलो से लगभग 33 किलोमीटर दूरी पर स्थित है, एक ऐसा टापू जहां इंसानों का जाना सख़्त मना है। इस जगह का नाम है स्नेक आइलैंड। यह एक छोटा सा आयरलैंड, दुनिया के सबसे जहरीले सांपों से भरा हुआ है। इस आइलैंड पर लगभग 4000 सांपों का बसेरा है। दोस्तों इस दुनिया का सबसे जहरीला सांप "गोल्डन लेंस हैड" भी यहाँ पाया जाता है। कहा जाता है यह साप अपने ज़हर की 1 ग्राम मात्रा से 50 लोगों की जान ले सकता है। ऐसे ही हजारों जहरीले सांपों की वजह से इंसान को यहाँ पर जाना बेहद खतरनाक है। ब्राजील में 1909 में इस आइलैंड पर एक लाइट हाउस बनवाया गया था। जिससे की पानी के जहाजों को इस आइलैंड से दूर रखा जा सके। इस लाइट हाउस की देखभाल एक परिवार करता था। लेकिन दुर्भाग्यवश यह परिवार भी यहां के सांपों की चपेट में आ गया और परिवार के सभी सदस्य मृत पाए गए। जिसके बाद राज्य सरकार ने इस लाइट हाउस को पूरी तरह से ऑटोमेट कर दिया। और इस आइलैंड को इंसानों के लिए हमेशा हमेशा के लिए बंद कर दिया।
ओकिगहारा जापान


जापान के माउंट फ़ूजी की तलहटी में स्थित है और "ओकिगहारा" जिसे सुसाइड फॉरेस्ट और "सी ऑफ़ ट्रीज" के नाम से भी जाना जाता है। यह जंगल जापान की सबसे मशहूर सुसाइड साइट है। इस जगह पर सामूहिक आत्महत्या की कई घटना सामने आई है। 2003 में इस जगह से 105 डेड बॉडीज को निकाला गया था। इन हत्याओं की वजह से जंगल को भूतिया भी कहा जाता है। इसके अलावा इस जंगल में लूटपाट की गई घटनाएं सामने आई है। लेकिन आज तक किसी ने भी इन लुटेरों को नहीं देखा। इस जंगल का एक रहस्य और है कि यहां पर किसी भी प्रकार का आधुनिक उपकरण जैसे मोबाइल जीपीएस कंपास आदि काम नहीं करता है।
एरिया 51


एरिया 51 यूनाइटेड स्टेट्स नावड़ा के दक्षिणी भाग में स्थित है। वहां की सरकार की इस जगह पर सिर्फ एक एयरपोर्ट बेस होने का दावा करती है। यह जगह यूनाइटेड स्टेट्स के एयर फोर्स द्वारा सन 1995 में विमानों की टेस्टिंग के लिए बनाई गई थी। जहां एक तरफ यूएस मिलिट्री दावा करती है इस जगह को नए और हाईटेक विमानों के निर्माण रिसर्च के लिए प्रयोग किया जाता है, वहीं दूसरी और बहुत से लोगों का कहना है कि यहां पर दुर्घटनाग्रस्त UFO को रखा हुआ है। और यहां पर UFO और एलियन पर प्रयोग किया जा रहा है। एयरोस्पेस इंजीनियर "वॉड बुशमैन" जिन्होंने एरिया 51 के प्रोजेक्ट पर लंबे समय तक काम किया था। उन्होंने कुछ फोटो शेयर की। फोटो में दिखने वाली चीज इंसानो जैसी तो बिल्कुल नहीं लगती। एलियन में की गई ऑटोप्सी की एक वीडियो में सामने आयी जिससे "वॉड बुशमैन" के खुलासों को और ज्यादा प्रमाणिकता मिलती है। ऐसे ही कई दिलचस्प किस्से एरिया 51 के बारे में बहुत मशहूर है।
मास्को मेट्रो टू


रशिया के मास्को शहर में मौजूद अंडरग्राउंड मेट्रो रेल सिस्टम का नाम है "मास्को मेट्रो टू"। इस मेट्रो लाइन का निर्माण जोसफ स्टालिंग ने करवाया था। और उसका नाम भी B6 रखा गया। मेट्रो टू की लंबाई मॉस्को के पब्लिक नेटवर्क से भी ज्यादा है। जोसफ स्टालिंग ने इस मेट्रो लाइन का निर्माण जमीन से 50 से 200 मीटर की गहराई में किसने करवाया था। ताकि इस मेट्रो की सर्विस का आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल किया जा सके। यह मेट्रो रेलवे लाइन पर्सिडेन्ट ऑफिस को वहां के महत्वपूर्ण जगहों से जोड़ता है। जोसफ स्टालिंग ने इस रेलवे लाइन को न्युकिलर हमले से बचने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के मकसद से बनवाया था।
सेंटिनल आइलैंड


भारत के अंडमान निकोबार दीप समूह में स्थित है सेंटिनल आइलैंड। यह आइलैंड भारत के कुछ सबसे सुंदर आयरलैंड में से एक है। लेकिन इस आइलैंड पर कोई भी इंसान नहीं जा सकता, क्योंकि यहां रहते हैं सेंट निले ट्रैक। यह दुनिया की एकमात्र ऐसे लोग हैं, जो आज भी पाषाण योग का जीवन जी रहे है। इन्हें बाहर के लोगों का इस आइलैंड पर आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जिसकी वजह से आयरलैंड तक पहुंचना मुश्किल और खतरनाक है। इनसे संपर्क बनाने की की गई आज तक की हर कोशिश नाकाम नहीं है। क्योंकि जब भी कोई इस आइलैंड के आसपास आता है तो यह लोग उस पर तीर और भालो से उन पर हमला कर देते हैं। और उनके साथ वही सलूक करते हैं, जो यह लोग अपने शिकार के साथ करते हैं।
पोवेग्लिए आइलैंड


दोस्तों इटली के वैनेटिनियन लैगून में स्थित एक छोटा सा आइलैंड है जिसका नाम है पोवेग्लिए आइलैंड। सन 1348 में इटली और वेनिश में रोबोनिक प्लेग फैला हुआ था। उस समय इस आइलैंड का उपयोग बीमार और मरे हुए लोगों की डेड बॉडी को रखने और उन्हें जलाने के लिए किया जाता था। सन 1630 में यहां पर एक बार फिर ब्लैक टाइप नामक बीमारी फैल गया। और एक बार फिर इस जगह का उपयोग मुर्दाघर के रुप में किया गया। 1922 ईस्वी में इस जगह का नवीकरण किया गया। और यहां पर एक हॉस्पिटल बनाया गया, लेकिन कुछ ही दिनों के बाद इस जगह का भूतिया होने की खबर सामने आई। इस जगह पर प्लेग से फैले हुए लोगों की भटकती हुई आत्माओं के डर से इस जगह को एक बार फिर से बंद कर दिया गया।
कोको कोला वॉल्ट


आप सब ने कोका कोला के स्वाद का मजा तो लिया ही होगा। पर क्या आप सब के दिमाग में यह बात कभी नहीं आती की कितने स्वादिष्ट रेसिपी का आखिर राज क्या है? तो आपको जानकर यह हैरानी होगी कि कोकोकोला ने अपनी इस रेसिपी को आज तक राज बना रखा है। कोको कोला वॉल्ट जो कि अटलांटा में स्थित है। जिसे वॉल्ट टॉप सीक्रेट फार्मूला भी कहा जाता है। इस जगह पर कोकोकोला के सीक्रेट फार्मूले को 125 सालों से संभाल कर रखा गया है। कोको कोला में काम करनेवाले मुख्य दो,तीन लोगों के अलावा इस सीक्रेट फार्मूले की जानकारी किसी और के पास नहीं है। दोस्तों आप एक मोटी रकम चुकाकर इसके अंदर जा सकते हैं। लेकिन कोकोकोला के इस रहस्यमई रेसिपी तक आप तब भी नहीं पहुंच पायेंगें।